साभार: भास्कर समाचार
कांग्रेस के सांसद शशि थरूर मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर के नाम का मजाक उड़ाने पर घिर गए हैं। ट्विटर यूजर्स ने इस पर नाराजगी जाहिर की। बाद में शशि थरूर ने कहा कि किसी को दुख
पहुंचाना नहीं चाहते थे। मानुषी के मिस वर्ल्ड चुने जाने के बाद थरूर ने छिल्लर का जिक्र करते हुए कहा था, 'नोटबंदी करना कितनी बड़ी गलती! भाजपा को यह अहसास हुआ होगा कि भारतीय नकदी पूरी दुनिया पर हावी है। देखो, हमारी चिल्लर भी मिस वर्ल्ड बन गई।' राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा, 'आयोग थरूर के ट्वीट की निंदा करता है। उन्होंने हरियाणा और देश की बेटी की उपलब्धि का अपमान किया है, जिसने देश को गौरव दिलाया। क्या वह अपनी बेटी को चिल्लर कहेंगे। उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए।'