Monday, November 27, 2017

पाक के परमाणु हथियार सुरक्षित नहीं, करा सकते हैं परमाणु युद्ध - US

साभार: भास्कर समाचार
अमेरिकी थिंक-टैंक अटलांटिक काउंसिल ने कहा है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की सुरक्षा करने वाली संस्थाओं की हालत ठीक नहीं है और इससे इनकी सुरक्षा खतरे में है। पाक के परमाणु हथियारों से एशिया क्षेत्र में
परमाणु युद्ध का भी खतरा है। काउंसिल ने 'एशिया इन सेकंड न्यूक्लियर एज' में यह बात कही है। इसमें कहा है, 'लगता है कि पाकिस्तान ने अभी तक अपनी परमाणु हथियार योजना का संचालन शुरू नहीं किया है। पाकिस्तान का परमाणु हथियार कार्यक्रम सुरक्षा के लिए खतरनाक है। ये सामान्य लड़ाई को परमाणु युद्ध में बदल सकते हैं। भविष्य में पाकिस्तान की स्थिरता का अनुमान लगाना भी कठिन है, इसलिए खतरा अधिक है।