Sunday, November 26, 2017

पालन करें आयुर्वेद के इन नौ नियमों का, हमेशा रहेंगे स्वस्थ

साभार: भास्कर समाचार
हमेशा हेल्दी रहने के लिए दिनभर में कई रूल्स फॉलो करने होते हैं। इनके बारे में आयुर्वेद में काफी विस्तार से बताया गया है। अगर हम डेली लाइफ में इन बातों को फॉलो करें तो कई
बीमारियों के खतरे से पहले ही बच सकते हैं। आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. अबरार मुल्तानी बता रहे हैं डेली रुटीन में आजमाए जाने वाले आयुर्वेद के कुछ जरूरी नियमों के बारे में।  
  1. दिनभर पूरे लंग्स (फेफड़े) फुला कर सांस लें। इससे ऑक्सीजन की पूरी मात्रा फेफड़ों में पहुंचेगी और फेफड़े स्वस्थ भी रहेंगे।
  2. रोज एक से दो गिलास गुनगुना पानी अवश्य पियें। इससे पाचन क्रिया में सुधार होगा और हार्ट मजबूत बनेगा।
  3. रोज सुबह नाश्ता 7 से 9 बजे के बीच लें। इससे दिमाग एक्टिव रहेगा और एनर्जी लेवल भी अच्छे से बना रहेगा।
  4. रोज सही समय पर खाना खाएं। एक बार में एक ही प्रकार की चीज खाने में लें। चीजें मिक्स करके न खाएं।
  5. खाना खाने के 40 मिनट बाद तक पानी न पियें। इससे डाइजेशन सिस्टम सही रहेगा। 
  6. खाना खाने के तुरंत बाद मेहनत वाला कार्य या नहाना न करें।
  7. रोजाना 30 मिनट धूप में बिताएं। इससे विटामिन डी की पूर्ति होगी। दर्द से राहत मिलेगी और ब्लॉक्स भी हटेंगे।
  8. जहाँ तक हो सके रीढ़ की हड्डी का पोस्चर सही रखें। इससे बैक पेन की समस्या नहीं होगी।
  9. रोजाना आठ से नौ घंटे की नींद अवश्य लें। सोने के कमरे में वेंटिलेशन ठीक प्रकार से हो।