Sunday, November 26, 2017

कुछ गलतियां जो इतिहास की बड़ी घटनाएं बनीं, जिनसे दुनिया बदल गई

साभार: भास्कर समाचार
कुछ काम अनजाने में हो जाते हैं, लेकिन इनसे ऐतिहासिक बदलाव होते हैं। जानते हैं, ऐसी ही कुछ बातें 
एशिया की जगह कोलंबस पहुंच गए अमेरिका: यूरोप
से पश्चिम की ओर जाकर कोलंबस एशिया की खोज करना चाहते थे। इस कॉन्सेप्ट पर तो तब भी कई लोगों को शक था। आखिर कोलंबस पहुंचे बहामास, हिस्पानोलिया,(जिसे अब हैती और डॉमिनिकन रिपब्लिक के नाम से जाना जाता है), सेंट्रल और साउथ अमेरिका। कोलंबस एशिया का रास्ता कभी नहीं खोज पाए। पर इससे यूरोपीय खोजों का बड़ा मार्ग प्रशस्त हो गया। इसके बाद यूरोप और अमेरिका के बीच लगातार संपर्क बना रहा। 
लैब साफ करना भूल गए थे एलेक्ज़ेंडर, बन गई पेनिसिलिनएलेक्जेंडर फ्लेमिंगने 1928 में पेनिसिलिन की खोज की थी। दरअसल वे अपने परिवार के साथ अगस्त में पूरे एक महीने के लिए छुट्टियां मनाने बाहर गए थे। लौटे तो देखा कि लैब में रखी एक गंदी प्लेट के आसपास एक बैक्टिया की रिंग्स बन गई है। लेकिन उन्होंने पाया कि इन रिंग्स के आसपास का पूरा हिस्सा बैक्टीरया फ्री हो गया है। इन्हीं संकेतों के आधार पर फ्लेमिंग ने बाद में पेनिसिलिन बनाई। दूसरे विश्वयुद्ध में इसने सैकड़ों लोगों की जान बचाई।
चाबियां नहीं होने से डूब गया टाइटैनिक: टाइटैनिक कैसे डूबा, इसे लेकर कई बातें कही जाती हैं। टाइटैनिक पर सवार फ्रीड फ्लीट नाम के कर्मचारी पर आइसबर्ग पर निगरानी की जिम्मेदारी थी। लेकिन उनके पास बायनाकुलर नहीं थे। जबकि जहाज पर बायनाकुलर थे। लेकिन वे जिस जगह रखे थे, उसकी चाबी जहाज पर नहीं थी। टाइटैनिक के रवाना होने के ठीक पहले शिप के सेकंड ऑफिसर को बदल दिया गया था। चाबियां उसकी जेब में रह गईं। नतीजा यह हुआ कि बिना दूरबीन के आइसबर्ग देखा नहीं जा सका और इससे टकराने के कारण टाइटैनिक डूब गया।