Wednesday, November 29, 2017

पद्मावती विवाद: अम्मू ने कारण बताओ नोिटस का नहीं दिया जवाब भाजपा कर सकती है बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई

साभार: भास्कर समाचार
पद्मावती फिल्म को लेकर तल्ख बयानबाजी करने वाले मीडिया संपर्क प्रमुख सूरज पाल अम्मू पर भाजपा अब अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की तैयारी में है। इससे पहले उन्हें पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
उनसे इसका जवाब तत्काल मांगा गया था। लेकिन, हरियाणा भाजपा के कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया के मुताबिक अम्मू ने अभी तक उस नोटिस का जवाब नहीं दिया है। इस बीच अम्मू ने अब भाजपा और सरकार के खिलाफ भी तल्ख बयानबाजी शुरू कर दी है।  
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि पार्टी उनके जवाब का इंतजार कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा को लेकर दिए गए अम्मू के बयान के संबंध में बराला ने कहा कि इन बयानों को सुनने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि अम्मू ने पिछले दिनों फिल्म पद्मावती की नायिका दीपिका पादुकोण और डाॅयरेक्टर संजय लीला भंसाली की गर्दन काटकर लाने वाले को 10 करोड़ रुपए इनाम दिए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद हरियाणा में इस फिल्म पर रोक नहीं लगाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री भाजपा के खिलाफ भी बयान दिए थे। वहीं, बताया कि भाजपा के कुरुक्षेत्र सांसद राज कुमार सैनी की जींद रैली के मामले में बराला ने कहा कि सैनी का मामला पहले से ही राष्ट्रीय अनुशासन समिति के पास लंबित है। हाल ही जींद रैली के बारे में भी पार्टी हाईकमान को अवगत कराया जा चुका है। हाईकमान जल्द कोई संज्ञान लेगा।