Monday, November 27, 2017

जसिया में फिर उठा आरक्षण का मुद्दा, मलिक ने चौ. बीरेंद्र सिंह के सामने कहा समझौता लागू करो वरना फिर आंदोलन

साभार: भास्कर समाचार
जसिया में रविवार को यशपाल मलिक गुट ने एक बार फिर आरक्षण की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया। मौका रहा जाट सेवा संघ अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से दीनबंधु छोटूराम प्रतियोगी
परीक्षा एवं कौशल विकास संस्थान के भूमि पूजन का। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह के सामने समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने सरकार को चेताया। मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार 19 मार्च को हुए समझौते को लागू करने में देरी कर रही है, जिसके कारण समाज में असंतोष बढ़ रहा है। अगर हरियाणा केन्द्र सरकार की ओर से समझौते को जल्द लागू नहीं किया गया तो जाट समाज को फिर से आंदोलन की राह पर जाना पड़ेगा। इसके लिए 3 दिसंबर को हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मुख्य पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर आंदोलन को लेकर निर्णय लिए जाएंगे। 
उन्हीं की पार्टी के पंजाब से पूर्व सांसद जगमीत बराड़ ने जरूर निशाना साधा और कहा कि चौ. रणबीर सिंह के साथ मेरे पिता मंत्री रहे थे, चाहे उनके पुत्र हो भूपी। यदि भूपेंद्र सिंह हुड्डा जसिया की धरती पर आज चौ. बीरेंद्र सिंह, अभय चौटाला और यशपाल मलिक के साथ बैठे होते तो किसान की कोई मांग नहीं रूकने वाली थी। 

रैली में आठ प्रस्ताव किए गए पास: 
  1. 19 मार्च 2017 को सीएम चौ. बीरेन्द्र सिंह और केन्द्रीय मंत्री पीपी चौधरी के साथ 6 मांगों पर हुए समझौते की बची शेष मांगों पर सरकार तुरंत कार्रवाई करे। 
  2. दिसंबर2017 तक जाटों को प्रदेश स्तर पर आरक्षण का लाभ दिया जाए। 
  3. केन्द्रसरकार शीतकालीन सत्र में राष्ट्रीय सामाजिक शैक्षणिक पिछड़ा वर्ग आयोग का संशोधन विधेयक संसद में पास कराए 
  4. 3दिसम्बर को हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मुख्य पदाधिकारियों की बैठक होगी।
  5. जाटसेवा संघ की ओर से कौशल विकास संस्थान का भूमि पूजन किया गया। 
  6. संस्थानके प्रथम चरण में कार्यालय का निर्माण कार्य 3 दिसम्बर को शुरू होगा। 
  7. मुख्यनिर्माण बसंत पंचमी से शुरू होगा। 
  8. जाटसमाज एक ईंट सामर्थ्य के अनुसार संस्थान को दान देगा।