Tuesday, November 28, 2017

AAP को इनकम टैक्स नोटिस, 2 करोड़ रु. की हवाला रकम चंदे में दिखाने का आरोप

साभार: भास्कर समाचार
आयकर विभाग ने आम आदमी पार्टी को 2 करोड़ रु. की हवाला की रकम लेने और उसे चंदे में दिखाने को लेकर नोटिस भेजा है। पिछले हफ्ते जारी किए गए पेनल्टी नोटिस के मुताबिक 2015-16 में आप की करयोग्य आय
68.44 करोड़ देय आयकर 30.67 करोड़ रु. बनता है। इसके मुताबिक दिल्ली के हवाला ऑपरेटर से आप को 2014-15 में 2 करोड़ रु. मिले। इसे स्वेच्छा से दिया चंदा बताया गया है। नोटिस में सही आय छिपाने का आरोप है। इसके अलावा राजनीतिक चंदे की भी सही जानकारी नहीं देने का आरोप है। आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राजनीतिक दुर्भावना से नोटिस जारी किया गया है। पहली बार एक पार्टी को मिले सभी चंदों को अवैध करार दिया गया है, जबकि इनका पूरा हिसाब-किताब है।