Monday, November 27, 2017

स्पीड रीडिंग: जानिए कैसे बढ़ाएं पढ़ने की स्पीड

साभार: भास्कर समाचार
स्पीड रीडिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर एक मिनट में 4700 शब्द पढ़ लेता है। सोचिए आपके पास कितना स्कोप है! हम अपने दिमाग में जितनी सूचनाओं को प्रोसेस करते हैं, वह दिन दिन बढ़ती ही जा रही है। ज्यादातर लोग 250 शब्द प्रति मिनट की गति से पढ़ते हैं। आपकी रफ्तार क्या है? क्या इसे बढा़ना चाहते हैं? इन्हें आजमाइए:
  • कंसन्ट्रेशन यानी एकाग्रता: एकाग्रता तेजी से पढ़ने की कुंजी है। जिसका मतलब है अपने फोन, फेसबुक, ट्विटर या किसी प्रकार की मल्टी टास्किंग से इनकार करना। पढ़ने पर ही पूरा फोकस होना चाहिए। स्टीव जॉब ने कहा भी है कि लोग सोचते हैं फोकस का मतलब उस चीज को हां कहना जिस पर फोकस करना है। लेकिन इसका मतलब है वहां मौजूद सैकड़ों अच्छे विचारों को ना कहना। 
  • रफ्तार: स्पीड पर फोकस कीजिए। अभ्यास के साथ समझने का स्तर भी बढ़ता जाएगा। पंक्तियों पर किसी पेन, पेंसिल या उंगली को पढ़ने के साथ-साथ आगे ले जाएं ताकि अाप बार-बार अपनी पंक्ति खो दें। आंखों की गति को कम कीजिए। जब हम पढ़ते हैं तो 80 फीसदी वक्त एक से दूसरे शब्द पर आंखें घुमाने में खर्च होता है। 
  • समझना: अलग-अलग सामग्री को समझ के भिन्न स्तर की जरूरत पड़ती है। पढ़ने के पहले आकलन कर लें कि किस तरह की सामग्री है और आप उससे क्या प्राप्त करना चाहते हैं। 
  • याद रखना: हम जो सीखते हैं उसका 50 फीसदी तो एक घंटे में भूल जाते हैं बशर्ते हम बार-बार दोहराएं। यह सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा है। सीधी-सी बात है आपने जो पढ़ा है उसे किसी से शेयर कर लें।