Friday, November 24, 2017

ITI में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक दोपहर बाद 2 से 5 बजे तक होगी परीक्षा

साभार: भास्कर समाचार
मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश में सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, स्व:वित्तपोषित बहुतकनीकी संस्थानों में नवंबर दिसंबर के लिए प्रातकालीन और सायंकालीन
शिफ्टों के परीक्षा समय में परिवर्तन करने के आदेश दिए है। अब प्रातकालीन शिफ्ट का नया समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगा और सायंकालीन शिफ्ट का समय दोपहर बाद: 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक का रहेगा।