Monday, November 27, 2017

हाफिज सईद को गिरफ्तार करो, नहीं तो गंभीर अंजाम भुगतने होंगे - अमेरिका

साभार: भास्कर समाचार
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की रिहाई पर दुनियाभर में हो रहे विरोध के बाद अमेरिका ने पाक को चेतावनी दी है। राष्ट्रपति ट्रम्प की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा, 'अमेरिका उसकी दोबारा गिरफ्तारी की मांग
करता है। अगर पाकिस्तान सईद पर कानूनी रूप से कार्रवाई नहीं करता है तो पाक को इसके गंभीर अंजाम भुगतने होंगे।' 
लश्करका कमांडर 2-3 माह से ज्यादा नहीं बच पाएगा - जेटली: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि आज लश्कर-ए-तैयबा का जो भी कमांडर बनता है, उसे पता होता है कि वह दो या तीन माह से ज्यादा नहीं बच पाएगा। जेटली भाजपा के 'मन की बात चाय के साथ' कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुंबई हमलों का समर्थन करने वाले पाक को पूरी दुनिया में अलग-थलग कर दिया है।