Sunday, November 26, 2017

5 रुपए में घर पर बनाएं दातों को चमकाने वाला ये पेस्ट, 1 मिनट की है प्रॉसेस

साभार: भास्कर समाचार
चमकते दांत चेहरे की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। आज के समय में हम इतनी बाहर की चीजें सारी चीजें खाते हैं जिनका दांतों पर खराब असर होता है। जिससे दांत पीले होने लगते हैं और पायरिया जैसी प्रॉब्लम भी
आने लगती हैं। यहां हम आपको दादी मां का एक ऐसा नुस्खा बता रहे हैं जिससे दांत साफ और मजबूत हो जाते हैं। ये नुस्खा अपनाने से पायरिया की प्रॉब्लम भी दूर हो जाती है।
ये है नुस्खा
इस नुस्खे को यूज करने के लिए आपको तीन चीजों की जरूरत होगी जो आपको घर में ही मिल जाएंगी। आपको रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
1. सेंधा नमक (नहीं मिले तो सादा नमक)
2. सरसों का तेल 
3. हल्दी
सेंधा नमक और हल्दी को मिलकार उसमें सरसों तेल मिलाकर कर पेस्ट तैयार कर लें। इसे हाथ में लेकर जैसे टूथपेस्ट यूज करते हैं वैसे ही दांतों और मसूड़ों पर लगाकर मसाज करें। ऐसा 2 मिनट तक करें। उसके बाद नॉर्मल पानी से कुल्ला कर लें। ऐसा रोज करना है। इससे दांत साफ होने के साथ ही मसूड़े भी मजबूत हो जाते हैं।