Friday, November 10, 2017

हरियाणा में काॅन्ट्रेक्ट औऱ नियमित कर्मचारियों के भत्तों में जल्द हो सकती है बढ़ोतरी

साभार: भास्कर समाचार
हरियाणा में काॅन्ट्रेक्ट और नियमित कर्मचारियों के भत्तों में जल्दी ही बढ़ोतरी हो सकती है। दरअसल, पंजाब के समान वेतनमान और अन्य मांगों पर कर्मचारियों का आक्रोश खत्म करने के लिए भाजपा सरकार अब बीच
का रास्ता निकालने की तैयारी में है। सरकार का मानना है कि पंजाब के समान वेतनमान लागू किया गया तो इससे केवल मिनिस्ट्रियल स्टाफ को ही फायदा होगा। जबकि बाकी कर्मचारियों के वेतन में कमी होने का खतरा बढ़ जाएगा। इसलिए उनके भत्तों में बढ़ोतरी करने पर विचार किया जा रहा है।