Friday, November 10, 2017

सभी बोर्ड-कॉरपोरेशन कर्मचारियों को भी जनवरी 2016 से मिलेगा 7वां वेतन आयोग

साभार: भास्कर समाचार
हरियाणा राज्य के सभी बोर्ड और निगमों के कर्मचारियों को भी अब 7वें वेतन आयोग का लाभ 1 जनवरी, 2016 से ही मिलेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि
राज्य सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों के निदेशक मंडल और उनके प्रशासकीय विभागों द्वारा विधिवत अनुमोदित प्रस्ताव प्राप्त होने पर अपने कर्मचारियों का वेतनमान संशोधित करने की अनुमति दी है। इससे करीब 1700 से अधिक कर्मचारियों को लाभ होगा।