साभार: भास्कर समाचार
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण सोमवार को प्रदेश में 35 किमी प्रति घंटा की गति से शीतलहर चली। इससे ठंड तेजी से बढ़ी है। 24 घंटे में ही रात का पारा 5 डिग्री तक कम हो गया। करनाल में यह 12.5 से 7.2 डिग्री पर
गया। हिसार में यह 6.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर माह में पिछले 10 साल के दौरान रात का पारा 5वीं बार 7 डिग्री के नीचे आया है। हालांकि, 41 साल पहले नवंबर में यह 3 डिग्री तक गया था, जो नवंबर की ठंड का अब तक का रिकाॅर्ड है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। रात का पारा दो डिग्री तक कम हो सकता है। 24 नवंबर को पश्चिम विक्षोभ से मौसम बदल सकता है। इससे नवंबर के अाखिरी सप्ताह तक ठंड और बढ़ सकती है।