Friday, December 29, 2017

हरियाणा में क्रिसमस समेत पांच अवकाश खत्म होंगे, यूपी की तर्ज पर जयंतियां मनाई जाएंगी शिक्षण संस्थाओं में

साभार: जागरण समाचार 

हरियाणा सरकार ने घोषित सार्वजनिक अवकाशों में कटौती करने का मन बना लिया है। राज्य सरकार कर्मचारियों के लिए तय पांच सार्वजनिक अवकाश (जीएच) को प्रतिबंधित अवकाश (आरएच) में तबदील करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में बुधवार देर रात हुई मंत्री समूह की बैठक में उक्त फैसला लिया गया। इन अवकाश को जीएच से हटाकर आरएच किया गया है। नई व्यवस्था के अनुसार हरियाणा में अब स्वामी दयानंद की जयंती पर छुट्टी नहीं होगी बल्कि सरकार इस जयंती को सरकारी तौर पर स्कूल-कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में मनाएगी। बुद्ध जयंती, शहीद उधम सिंह जयंती व क्रिसमस के सार्वजनिक अवकाश को भी आरएच में बदलने का निर्णय हुआ है। मुस्लिम समुदाय की मीठी और बकरा ईद को छोड़कर एक अन्य त्यौहार से जुड़े सार्वजनिक अवकाश को भी आरएच किया गया है।