Sunday, December 24, 2017

अक्टूबर मंथली असेसमेंट में महेंद्रगढ़, झज्जर और रेवाड़ी संयुक्त रूप से पहले, सोनीपत और गुड़गांव दूसरे नंबर पर रहे

साभार: भास्कर समाचार
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने पहली से आठवीं तक के अक्टूबर में हुए मंथली असेसमेंट रिपोर्ट शनिवार को जारी कर दी। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में पहले स्थान पर महेंद्रगढ़, झज्जर
और रेवाड़ी संयुक्त रूप है। सोनीपत और गुड़गांव दूसरे, जबकि पहली बार भिवानी जिला तीसरे स्थान पर रहा है। 
एससीईआरटी में मूल्यांकन विंग के प्रभारी सुरेंद्र सिंह संधू ने बताया कि अक्टूबर में मंथली असेसमेंट हुआ था। रिपोर्ट में 50 फीसदी से ऊपर अंक पाने वाले छात्रों को ही शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर में कुछ उलटफेर देखने को मिला है जिसमें प्रदेश में महेंद्रगढ़, झज्जर और रेवाड़ी संयुक्त रूप से पहले स्थान है। दूसरे स्थान पर अब गुड़गांव और सोनीपत गए है। तीसरे स्थान पर पहली बार भिवानी जिले की एंट्री हुई है। उन्होंने कहा कि पहले महेंद्रगढ़, सोनीपत, गुड़गांव झज्जर के बीच एक से लेकर तीन नंबर तक के लिए प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। डीईईओ डायट को कमजोर स्कूलों पर अधिक ध्यान रखने के लिए कहा गया है। मेवात, पलवल, यमुनानगर और करनाल खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल हैं। 
लगातार हो रहा सुधार - निदेशक: मासिकमूल्यांकन में कुछ जिलों के प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है। बच्चों के शैक्षिक स्तर को सुधारने के लिए हर स्तर पर काम किया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने एलईपी योजना शुरू की है। इसका भी असर आगे वाले दिनों में मंथली टेस्ट पर दिखाई देगा। -डॉ.किरणमयी, निदेशक एससीईआरटी गुड़गांव 
हिन्दी- प्रदेश के सभी जिलों में कक्षा तीन में छात्रों का हिन्दी में प्रदर्शन खराब है। भिवानी फरीदाबाद के 49 फीसदी और फतेहाबाद के 42 फीसदी छात्र की 50 फीसदी से अधिक अंक हासिल किया। इसी प्रकार मेवात में 33 पलवल में 37 फीसदी है। 
93 % रही उपस्थिति: अक्टूबरमें छात्रों की उपस्थिति 93 फीसदी रही। अंबाला में 95, भिवानी-96, गुड़गांव 93, फरीदाबाद 91, हिसार 96, झज्जर में 96, करनाल 95, कैथल 95, महेंद्रगढ़ 96, मेवात में 82, पलवल 90, पंचकूला 94, पानीपत 93, रेवाड़ी 96, रोहतक 95, सिरसा 94, सोनीपत 96 यमुनानगर 95 फीसदी रहा है। प्रदेश में कुल 1802994 में से 1680760 छात्र शामिल हुए। यानि 93 फीसदी रहा। 
जिलेवार प्रदर्शन (%) 
महेंद्रगढ़68, झज्जर 68, रेवाड़ी-68, सोनीपत 65, गुड़गांव 65, भिवानी 62, रोहतक 61, फरीदाबाद 60, पानीपत 60, हिसार 59, सिरसा 58, पंचकूला 57, जींद 57, कुरुक्षेत्र 57, अंबाला 56, कैथल 55, फतेहाबाद 54, करनाल 53, यमुनानगर 50, पलवल 50, मेवात 42 रहा है। यानि हरियाणा का 58 फीसदी छात्रों ने 50 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए।