Tuesday, December 26, 2017

धुंध ने फिर से दी दस्तक आज-कल और गहराएगी, रात का तापमान 5.6 डिग्री पर आया

साभार: भास्कर समाचार
मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी सूर्य की चमक बढ़ जाती है तो कभी रात का पारा अचानक कम हो जाता है। प्रदेश में सोमवार को कुछ इलाकों में सुबह धुंध छाई रही। इससे वाहन चालकों को
काफी परेशानी हुई। कई ट्रेनें भी देरी से चलीं। हालांकि दोपहर तक धूप निकलने पर ठंड से राहत मिल गई। हिसार में रात का पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अम्बाला में दिन का तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिन सुबह धुंध और दोपहर तक आसमान साफ होने की संभावना है। मंगलवार और बुधवार काे घनी धुंध छा सकती है। दृश्यता बहुत कम रहने के आसार हैं। दिन में शीतलहर चल सकती है। रात का पारा दो-तीन दिन में दो डिग्री तक और कम होने की संभावना है।