Sunday, December 31, 2017

ये एक और दबोचा: लखनऊ के मदरसे का संचालक, जो करता था छात्राओं का मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न

साभार: भास्कर समाचार
लखनऊ में एक मदरसे पर छापेमारी के दौरान शुक्रवार देर शाम 51 लड़कियां छुड़ाई गईं। इस कार्रवाई में लखनऊ पुलिस ने मदरसा संचालक को गिरफ्तार कर लिया। लड़कियों का आरोप है क‍ि यहां उन्हें बंधक बनाकर
रखा गया था। उनसे छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की जाती थीं। संचालक उनसे पैर दबवाता था और व‍िरोध करने पर जानवरों जैसा सलूक करता था। शन‍िवार को अदालत ने आरोपी को 14 द‍िन की न्याय‍िक ह‍िरासत में जेल भेज द‍िया।  
मदरसा संचालक मो. तैय्यब जिया की पत्नी शाहीन बानो ने कहा कि उनके पति को प्रॉपर्टी विवाद में फंसाया गया है। कुछ लोग मदरसे की जमीन हड़पना चाहते हैं। लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार के अनुसार शुक्रवार शाम कुछ बुजुर्गों ने ऑफिस आकर बताया कि सआदतगंज इलाके में जामिया खदीजतुल कुबरा लीलबनात नाम से मदरसा चल रहा है। वहां लड़क‍ियों के साथ गलत काम हो रहा है। यह सब कई साल से चल रहा है। इस पर पुलिस टीम ने मदरसे में छापा मारा। वहां 51 लड़क‍ियां मिलीं। लड़क‍ियों ने बताया कि मदरसा संचालक मो. तैय्यब जिया अमानवीय प्रवृत्ति का है। यहां पढ़ने वाली लड़क‍ियों के साथ छेड़छाड़ करता है। फिलहाल, सभी लड़क‍ियों को नारी न‍िकेतन में रखा गया है। मदरसे में कुल 125 लड़कियों के नाम दर्ज हैं। 
मदरसे में कैद लड़कियों ने जुल्मों की कहानी चिट्ठी में लिखकर बाहर फेंकीं तब हुआ खुलासा: 
सैयद मोहम्मद जिलानी अशरफ ने बताया कि उन्होंने पहले भी मदरसे के खिलाफ सआदतगंज थाने में शिकायत दी थी, लेकिन नजरअंदाज कर दी गई। जब मदरसे में कैद लड़कियों ने जुल्मों की कहानी चिट्ठी में लिखकर बाहर फेंकीं, तो लोगों ने इसे एसएसपी दीपक कुमार को दिया। अशरफ ने बताया कि उन्होंने यह मदरसा बनवाकर मो. तैय्यब को चलाने के लिए दिया था, लेकिन बाद में वह इसे हॉस्टल की तरह चलाने लगा। जब हमें उसकी हरकतों की जानकारी मिली तो पुलिस से शिकायत की। 

लड़कियों से पैर दबवाता था, मारपीट भी करता था संचालक: लड़क‍ियों ने मदरसे में हो रहे जुल्मों को बताने के लिए कई पत्र लिखे। इनमें कहा गया है कि आरोपी संचालक छात्राओं के साथ मारपीट करता था। उनसे पैर दबवाता था और विरोध करने पर उनके साथ जानवरों जैसा सलूक करता था। कई बार लड़कियों के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें भी करता था।