Friday, December 29, 2017

सरकारी स्कूलों में मर्ज होने वाले एडिड स्कूलों के स्टाफ की आज होगी काउंसिलिंग

साभार: भास्कर समाचार
हरियाणा के एडिड स्कूलों के स्टाफ को सरकारी स्कूलों में मर्ज करने की चल रही प्रक्रिया के बीच अब क्लर्क, लैब अटेंडेंट और फोर्थ क्लास कर्मचारियों की शुक्रवार को पंचकूला में काउंसिलिंग होगी। यहीं पर उन्हें जॉइनिंग के
लिए तीन च्वाइस दी जाएंगी, जहां वे नियुक्ति चाहते हैं। इन्हें रिक्त पदों के बारे में भी काउंसिलिंग के दौरान की जानकारी दी जाएगी। काउंसिलिंग के लिए एडिड स्कूलों से 56 क्लर्क, 18 लैब अटेंडेंट और 290 फोर्थ क्लास कर्मचारियों को बुलाया गया है।