Monday, December 25, 2017

अनोखा रिकॉर्ड: एक ओवर में छह छक्के खाए, फिर 26 गेंद में बना डाला शतक

साभार: भास्कर समाचार
पाकिस्तान के बाबर आजम ने टी10 क्रिकेट में रविवार को अनोखा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पहले एक ओवर में छह छक्के खाए। और फिर इसके एक घंटे के भीतर ही 26 गेंद में शतक जमा दिया। क्रिकेट का यह अनोखा
रिकॉर्ड पाकिस्तान में खेली जा रही टी10 लीग में बना। अाफरीदी फाउंडेशन रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 201 रन बनाए। उसकी ओर से शोएब मलिक ने 20 गेंद पर 84 रन बनाए। उन्होंने बाबर आजम के एक ओवर में 6 छक्के जमाए। फखर जमान ने 23 गेंद में 76 रन बनाए। इसके जवाब में अाफरीदी ग्रीन टीम के बाबर आजम ने 26 गेंद में शतक ठोक दिया। उन्होंने अपनी पारी में 11 छक्के और 7 चौके लगाए। यानी, उनके 94 रन चौके-छक्कों से बने। उनका स्ट्राइक रेट 384.6 रहा।