Sunday, December 24, 2017

नड्‌डा बन सकते हैं हिमाचल प्रदेश में सीएम और जयराम डिप्टी सीएम

साभार: भास्कर समाचार
हिमाचलप्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर बना असमंजस रविवार को दूर हो जाएगा। वैसे सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हिमाचल में जाति के बजाए गुजरात का विकास
फॉर्मूला लागू करने का फैसला किया है। इसके अनुसार ठाकुर बहुल राज्य में किसी ठाकुर के बजाए ब्राह्मण समुदाय के जगत प्रकाश नड्‌डा सीएम होंगे। ठाकुरों में असंतोष पनपे, इसलिए 5 बार के विधायक जयराम ठाकुर को उपमुख्यमंत्री बनाने की तैयारी है। अाखिरी वक्त में अगर कोई विरोध होता है तो जयराम को नड्‌डा सरकार में नंबर 2 की हैसियत देकर भारी भरकम मंत्रालय सौंपे जाएंगे। नड्‌डा अभी मोदी कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री हैं। उनके लिए बिलासपुर सदर सीट खाली कराई जा सकती है। गुजरात में मोदी-शाह ने पटेलों के वर्चस्व के बावजूद विजय रूपाणी को सीएम और नितिन पटेल को उपमुख्यमंत्री पद पर बरकरार रखने का फैसला किया था।