Wednesday, December 27, 2017

पहली बार सेंसेक्स 34 हजार के पार: अगले साल ब्रिटेन-फ्रांस को पछाड़ भारत 5वीं बड़ी इकोनॉमी बनेगा

साभार: भास्कर समाचार
साल के आखिरी हफ्ते में अर्थजगत से दो बड़ी खबरें आईं। पहली बार सेंसेक्स 34,000 और एनएसई का निफ्टी 10,500 के ऊपर बंद हुआ। तेजी की वजह घरेलू वित्तीय संस्थाएं रहीं। उन्होंने जितने के शेयर बेचे, उससे 544
करोड़ रुपए ज्यादा के खरीदे। हालांकि विदेशी निवेशकों ने 44 करोड़ की बिकवाली की। दूसरी तरफ लंदन की सीबीआर फर्म की रिपोर्ट आई। इसके मुताबिक 2018 में ब्रिटेन और फ्रांस को पछाड़ भारत दुनिया की 5वीं बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा। सीबीआर फर्म के मुताबिक 2018 में ब्रिटेन और फ्रांस भारत से पीछे रह जाएंगे। 2027 में अमेरिका और चीन के बाद हम तीसरे नंबर पर होंगे। अभी सातवें पर हैं। वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल नाम से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 15 साल में दुनिया की 5 सबसे बड़ी इकोनाॅमी में तीन एशियाई देश होंगे- चीन, जापान और भारत। 
निवेशकों के लिए 5 साल में 2017 रहा दूसरा बेस्ट ईयर: ये बीते 5 साल का दूसरा सबसे बेस्ट ईयर है। 2014 में 29.4% की बढ़त हुई थी।