Monday, November 20, 2017

बच्चों और वयस्कों के लिए बड़े काम की बात: दिमागी क्षमता बढ़ाना है तो कीजिए ये Exercise

साभार: भास्कर समाचार
ध्यान केंद्रित करने की अपनी क्षमता और कामकाजी याददाश्त को आजमाना चाहते हैं तो यह एक्सरसाइज कीजिए। इससे दोनों गुण और बढ़ते हैं, जो हमारे दैनिक जीवन के साथ कामकाज में भी जरूरी हैं। ये दिखते हैं, उतने आसान नहीं हैं :
  1. हफ्ते के दिनों के नाम उलटे क्रम में बोलें। फिर अल्फाबेटिकल ऑर्डर में बोलें। 
  2. अपनी जन्म तारीख का मूल अंक निकालिए। इससे भी कठिन माइंड टीजर चाहते हैं? यही आप अपने बेस्ट फ्रेंड या जीवनसाथी के लिए कीजिए। 
  3. अपने पहले नाम के प्रत्येक अक्षर के लिए दो वस्तुओं के नाम लीजिए। पांच वस्तुओं तक मशक्कत कीजिए। हर बार अलग आइटम का नाम लीजिए। 
  4. अपने आसपास देखिए और दो मिनट के भीतर लाल रंग की पांच ऐसी चीजें खोजें जो आपकी जेब में जाएं और पांच ऐसी नीली चीजें खोजें जो इतनी बड़ी हों कि जेब में समाएं। 
  5. महीनों के नाम अल्फाबेटिकल ऑर्डर में कहिए। आसान था? ठीक है इसे उलटे क्रम में कहिए। 
  6. अपने आस-पास की चीजों को देखें और जल्दी से उससे जुड़ी वस्तु की कल्पना कीजिए। जैसे पुलिसकर्मी दिखे तो आप क्या कल्पना कर सकते हैं? 
  7. अपने सामने की सड़क देखें और जल्दी से कल्पना में उसकी पूरी लंबाई में आने वाले चौराहें देखें।
  8. घर में मौजूद पेन, पेन्सिल, स्टेपलर, जैसी बहुत-सी छोटी वस्तुओं का ढेर बनाएं, उन्हें पांच मिनट गौर से देखें, फिर मुंह घुमाकर कागज पर सबके नाम लिखिए।