दोपहर में कुछ मिनटों की नैप याद रखने की आपकी क्षमता और रचनात्मकता तो बढ़ा ही सकती है, साथ ही बल्ड प्रेशर को भी नियंत्रित करती हैै। जानते हैं
कितनी देर की नैप से क्या फायदा मिल सकता है।
90 मिनट नैप सबसे अच्छी: स्लीप साइकल 90 मिनट के पैटर्न पर चलता है। यह गहरी नींद में ले जाता है। अधिकतर लोगों का रात का स्लीप साइकल 4 से 6 घंटे का होता है। दिन में 90 मिनट की नैप रात के पूरे स्लीप साइकल के बराबर उपयोगी होती है।
60 मिनट की उपयोगी: अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन के माइकल ब्रीअस के मुताबिक 60 मिनट की नैप से याददाश्त से जुड़े टास्क पूरे करने में मदद मिलती है। लंबी नैप कभी-कभी सुस्ती ला सकती है, लेकिन छोटी नैप कफी उपयोगी होती है।
45 मिनट नैप कम करती है ब्लडप्रेशर: हार्वर्डमेडिकल स्कूल के डॉ रसेल साना 2008 के एक शोध के अाधार पर कहते हैं कि 45 मिनट की नैप स्ट्रेस के मरीजों में फायदेमंद होती है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है। दिन में लंबी नींद से आलस्य बढ़ता है। इससे बचना चाहिए।
20मिनट की नैप सबसे प्रभावी: यह सबसे प्रभावी नैप मानी जाती है। यह ऊर्जा से भर देती है और इससे बाकी के दिन में आलस्य का सामना भी नहीं करना पड़ता। छात्रों पर हुए एक शोध के आधार पर वैैज्ञानिकों ने बताया कि इससे दिमाग तेज होता है और अलर्टनेस भी बढ़ती है।
6 मिनट नैप भी पर्याप्त: छह मिनट की छोटी सी नैप भी मैमोरी परफॉरमेंस में उपयोगी होती है। लेकिन यह प्रॉपर नाइट रेस्ट का स्थान नहीं ले सकती। यह तभी उपयोगी है, जब आप रात को पर्याप्त सोए हों।
