Sunday, December 17, 2017

लाफ्टर मैनेजमेंट: काम के दौरान हंसी-मजाक से जाहिर होता है आपका आत्मविश्वास

साभार: भास्कर समाचार
चार्ली चैप्लिनने कहा है कि जो दिन बिना हंसे बीत गया समझो वो व्यर्थ गया। हंसना जीवन के लिए जरूरी है। हंसना एक तरह से एक पल में काम से छुट्टी पर चले जाने के समान है। इसलिए आपके काम के बीच भी हंसी-
मजाक का स्थान होना चाहिए। हंसी-मजाक-जोक कॅरिअर और आपकी छवि को भी फायदा पहुंचा सकते हैं। कुछ रिसर्च में यह बात सामने आई है कि काम के दौरान अगर आप हंसी मजाक करते हैं तो अधिक आत्मविश्वास से भरे और संपूर्ण नजर आते हैं। हालांकि कुछ लोगों को यह थोड़ा जोखिम भरा लग सकता है। क्योंकि आप आप यह नहीं जानते कि इस हंसी मजाक पर सामने वाले की क्या प्रतिक्रिया होगी। वे इस पर हंसेंगे या अपमानित महसूस करेंगे। लेकिन हो सकता है यह सिर्फ एक आशंका हो। इसलिए इससे घबराना ठीक नहीं है। 
एक शोध में पता चला है कि जोक सुनाना अक्सर अच्छा ही माना जाता है। फिर भले ही वो थोड़ा बुरा या कमजोर जोक ही क्यों हो। जोक सुनाने वाला अन्य की तुलना में बेहतर स्थिति में होता है। क्योंकि बुरे जोक भी आपको आत्मविश्वास तो जाहिर कर ही देते हैं। इसके आधार पर लोग सुनाने वाले के प्रति राय बनाते हैं। ध्यान यह रखा जाना चाहिए कि जोक स्थिति और समय के अनुसार हो। अपमानजनक और गंदे जोक्स तो कॅरिअर और आपकी छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।