साभार: जागरण समाचार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार हुडा सेक्टर वासियों को जल्द ही बड़ी राहत देने जा रही है। हुडा सेक्टरों पर लगाई गई इनहांसमेंट की राशि पर सरकार ब्याज दर कम करने पर विचार कर रही है। उन्होंने लोगों
से अपील भी की कि ब्याज दरों में कमी के बाद सभी लोग अपनी इनहांसमेंट की राशि अवश्य भर दें। मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय सोनीपत प्रवास के दौरान शुक्रवार को जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान सेक्टर वासियों ने इनहांसमेंट की राशि को लेकर अपनी समस्या रखी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनहांसमेंट की राशि पर ब्याज कम करने का निर्णय ले लिया गया है। इसे लागू होने में 15 दिन लग सकते हैं। जनता दरबार में करीब 500 शिकायतें आई, जिनमें से 80 का मौके पर ही समाधान किया गया और अन्य के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।