Thursday, January 11, 2018

UPSC: सिविल सर्विसेज (Mains) का परिणाम घोषित, साक्षात्कार 19 फरवरी से

साभार: जागरण समाचार 
संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सर्विस (मुख्य) परीक्षा-2017 का परिणाम घोषित कर दिया है। यह जानकारी बुधवार को सरकारी विज्ञप्ति में दी गई है। मुख्य परीक्षा पिछले वर्ष तीन नवंबर को आयोजित की
गई थी। यूपीएससी हर साल तीन स्तरों पर सिविल सर्विस परीक्षा का आयोजन करता है। इन तीन स्तरों में प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार शामिल हैं। इसी परीक्षा के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस), भारतीय विदेश सेवा (आइएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) एवं अन्य का चयन किया जाता है। सफल प्रत्याशी अपना परिणाम संघ लोकसेवा आयोग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट यूपीएससी डॉट जीओवी डॉट इन में जाकर देख सकते हैं। साक्षात्कार 19 फरवरी से शुरू हो सकता है।