Sunday, January 14, 2018

सरकारी स्कूलों में बेटियां सीखेंगी बागवानी और जैविक खेती

साभार: जागरण समाचार 
हरियाणा सरकार प्रदेश के 21 जिलों के सरकारी स्कूलों की 11 हजार 900 लड़कियों को बागवानी के साथ-साथ जैविक खेती के तौर-तरीके सिखाने जा रही है। इसके अलावा जेम, जैली, स्लाद मेकिंग, टेबल मेनर्स भी सिखाए
जाएंगे। छात्रओं को ऑयल, फेबरिक पेंटिंग, कैंडल मेकिंग, परफ्यूम, जैली, फ्लोटिंग कैंडल का प्रशिक्षण भी दिया जाना है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम फस्र्ट एड की ट्रेनिंग देगी। यहीं नहीं पोस्टल और बैंकिंग सर्विस के बारे में गहनता से बताया जाएगा। 
यह सब प्रत्येक ब्लॉक में चयनित दो स्कूलों में पांच दिवसीय लाइफ स्किल डेवलपमेट कैंप में होगा। हर ब्लॉक में 100 लड़कियों को ट्रेनिंग दी जानी है, जिसमें छठी से आठवीं की 50 छात्रओं के साथ-साथ ब्लॅाक में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 50 लड़कियों का चयन किया जाना है। प्रदेश सरकार ने 119 ब्लॉक में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए 71 लाख 87 हजार 600 रुपये जारी किए हैं। उपरोक्त राशि एसएसए और रमसा के तहत खर्च की जानी है।