Tuesday, January 16, 2018

कॉलेजों में लगे कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और लैब सहायकों का अनुबंध 30 अप्रैल तक बढ़ाया

साभार: जागरण समाचार 
सरकारी कॉलेजों में अस्थायी रूप से लगे कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और लैब सहायकों का अनुबंध चार महीने के लिए बढ़ाया गया गया है। स्थायी नियुक्तियां नहीं होने के कारण सरकार ने 30 अप्रैल तक इनकी सेवाएं जारी रखने
का फैसला किया। कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर को हर महीने 23 हजार और कंप्यूटर लैब सहायकों को 15 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी प्रिंसिपलों को लिखित निर्देश जारी कर दिए हैं। सेवा विस्तार के लिए साक्षात्कार की जरूरत नहीं होगी। विभाग की पूर्व अनुमति के बिना कोई नया कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर व लैब सहायक नहीं रखने की हिदायत दी गई है। कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर तथा कंप्यूटर लैब सहायकों को शिक्षण के साथ दफ्तर के दूसरे कार्य भी करने होंगे।