Saturday, January 20, 2018

हिसार: जेठ ने किया दो बच्चों की माँ के साथ दुष्कर्म

साभार: जागरण समाचार
सिवानीमंडी उपमंडल के एक गांव में दो बच्चों की मां के साथ जेठ ने ही घर में घुसकर दुष्कर्म कर दिया। घटना बृहस्पतिवार देर रात की है और अभियुक्त युवक पीड़ित के पड़ोस में ही रहता है। पुलिस को दिए बयान में
पीड़ित ने बताया कि उसका विवाह पांच वर्ष पूर्व हुआ था और उसके दो बच्चे हैं। बृहस्पतिवार रात उसका पति गांव किकराल में मजदूरी करने गया हुआ था। इसी दौरान उसी के गांव का विनोद उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने पूरी घटना के बारे में अपने देवर को सुबह बताया और उसके बाद पति को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद यह मामला सिवानी थाने पहुंचा। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि महिला के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।