Thursday, January 11, 2018

सुविधा: शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में लड़कियों का होगा विशेष कोटा

साभार: जागरण समाचार 
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए इच्छुक लड़कियां अब अपने चहेते संस्थान और चहेते कोर्स में प्रवेश ले सकेंगी। सरकार ने इसके लिए आइआइटी सहित देश भर के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में एक विशेष कोटा तैयार करने
का फैसला लिया है। फिलहाल यह कोटा 14 से 20 फीसद तक का होगा। जो प्रवेश में लड़कियों की भागीदारी को देखते हुए कम और ज्यादा किया जा सकेगा। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में लड़कियों की कम भागीदारी को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। मौजूदा समय में देश में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में लड़कियों की भागीदारी सिर्फ 9 फीसद के आसपास ही है। 
मानव संसाधन विकास मंत्रलय के मुताबिक विशेष कोटे से लड़कियों को इंजीनियरिंग में प्रवेश देने की इस व्यवस्था पर इसी शैक्षणिक सत्र से अमल शुरू सकता है। एआइसीटीई (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद) से तैयारी शुरूकरने को कहा गया है। इस पूरी कवायद के पीछे मंत्रलय का लक्ष्य अगले तीन सालों में देश में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में लड़कियों की भागीदारी को 9 फीसद से बढ़ाकर 20 फीसद तक पहुंचाना है। मौजूदा समय में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में लड़कियों की कम भागीदारी इसलिए भी रहती थी, क्योंकि वह जिस कोर्स में प्रवेश लेना चाहती थीं, वह उन्हें नहीं मिलता था। साथ ही उन्हें पसंद के और आसपास के संस्थान भी नहीं मिल पाते हैं। सरकार ने नई व्यवस्था में इन्ही दिक्कतों को खत्म किया है। सूत्रों के मुताबिक सरकार इसके अलावा भी छात्रओं को फीस में छूट सहित और भी एं देने पर विचार कर रही है। इस पर अभी फैसला होना बाकी है। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में लड़कियों की कम भागीदारी को लेकर सरकार के स्तर पर लंबे समय से विचार चल रहा है। इस पर अब जाकर सरकार किसी फैसले पर पहुंची है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी पहले के मुकाबले बढ़ी है।