Sunday, January 21, 2018

पानीपत: बेटी से पिता ने और पड़ोसी ने दुष्कर्म का किया प्रयास

साभार: जागरण समाचार 
पानीपत थाना शहर क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं ईदगाह कॉलोनी में पांच की बच्ची के साथ पड़ोस के शादीशुदा व्यक्ति ने दुष्कर्म की कोशिश की। यह घटना 14 जनवरी की है।
मगर पीड़ित की मां ने पुलिस को शिकायत शनिवार को दी है। उधर शिकायत मिलने पर पुलिस ने अभियुक्त चंदन को गिरफ्तार कर लिया है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के गांव सराय का रहने वाला है। थाना शहर की सेक्टर 6-7 चौकी क्षेत्र के एक गांव की 23 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां बीमार है। उसके पिता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म का प्रयास, लेकिन वह बच गई। गत शुक्रवार रात को वह चारपाई पर सो रही थी, तभी उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वह पिता के चंगुल से छूटकर अपनी दादी के कमरे में छिप गई और अंदर से कुंडी लगा ली। इससे उसका बचाव हो गया। उसने दादी की मामले की जानकारी दी। युवती शनिवार को सेक्टर 6-7 चौकी पुलिस पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत कराया। चौकी प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पीड़ित के मजिस्ट्रेट के सामने बयान करके अभियुक्त पिता के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
कोठियों में सफाई का काम करती है पीड़ित बच्ची की मां: दूसरी घटना ईदगाह कालोनी की है। यहां पर नेपाल की एक महिला बारह, सात व पांच साल की बेटियों के साथ किराये पर रहती है। महिला ने बताया कि उसका पति तीन साल पहले उन्हें छोड़कर चले गया था। तभी से वह कोठियों में साफ-सफाई करके पोषण कर रही है। वह गत 14 जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे सब्जी लेने गई थी। घर पर उसकी तीनों बेटियां थी। इसी दौरान उसकी पांच साल की बेटी दो कमरे को छोड़कर उसी मकान में रहने वाले 31 वर्षीय चंदन की डेढ़ साल की बेटी के साथ खेलने के लिए उसे कमरे में चली गई। तब चंदन की पत्नी पड़ोस में ही देवर का खाना पकाने गई हुई थी। चंदन ने उसकी बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी रोने लगी। इसके बाद चंदन ने उसे छोड़ दिया। वह घर लौटी तो रो रही थी और खून का रिसाव हो रहा था। वह कई दिन तक बदनामी के कारण चुप रही। वह 20 जनवरी की सुबह मॉडल टाउन में कोठी में काम करने गई तो मालकिन ने उसे देरी से आने पर पूछा तो उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद मालकिन उसे पार्षद लोकेश नांगरू के पास ले गई।