Tuesday, October 24, 2017

Haryana: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों का बढ़ाया मानदेय

साभार: भास्कर समाचार
हरियाणा राज्य की भाजपा सरकार ने प्रदेश में काम कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायकों के मानदेय में करीब 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। उन्हें इसका लाभ 1
जनवरी 2017 से मिलेगा। आंगनबाड़ी वर्कर लंबे समय से मानदेय बढ़ाए जाने की मांग कर रही थीं। महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने बताया कि इस वृद्धि के बाद अब आंगनबाड़ी वर्कर को 8140, मिनी आंगनबाड़ी वर्कर को 4250 और आंगनबाड़ी सहायक को 3820 रुपए मासिक मानदेय मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस फैसले से प्रदेश में करीब 25,962 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 25,400 से अधिक आंगनबाड़ी सहायकों को फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश मे 148 समेकित बाल विकास सेवा परियोजनाएं लागू की जा रही हैं। इसके तहत लगभग 25692 आंगनबाड़ी केंद्र चलाए जा रहे हैं।