Monday, October 23, 2017

किदाम्बी श्रीकांत 2017 में तीन सुपर सीरीज जीतने वाले दुनिया के पहले शटलर

साभार: भास्कर समाचार
रविवार को भारत ने खेल में दो उपलब्धियां दर्ज कीं। दस साल बाद एशिया कप हॉकी चैंपियन बन गया। पहली बार फाइनल खेल रही मलेशिया को भारत ने 2-1 से हराया। तीसरी बार टूर्नामेंट जीतकर भारत ने पाकिस्तान
की बराबरी की। सबसे ज्यादा 4 खिताब दक्षिण कोरिया ने जीते हैं। वहीं बैडमिंटन में किदांबी श्रीकांत ने डेनमार्क ओपन जीत लिया है। वह 2017 में सबसे ज्यादा तीन सुपर सीरीज जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।