Tuesday, October 31, 2017

यूपी के मदरसों में NCERT की किताबों से पढ़ाई, साइंस और गणित होंगे अनिवार्य

साभार: भास्कर समाचार
उत्तर प्रदेश सरकार मदरसों में सीबीएसई के स्कूलों में पढ़ाए जा रहे एनसीईआरटी कोर्स के तहत चयनित किताबों को पढ़ाए जाने की तैयारी कर रही है। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि मदरसों में पाठ्यक्रम को
सुधारने के लिए 40 सदस्यीय समिति ने रिपोर्ट सौंपी है। अभी राज्य सरकार ने इसे स्वीकार नहीं किया है। रिपोर्ट के अनुसार, सरकार पढ़ाई के स्तर को सुधारने के लिए स्कूलों में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान अनिवार्य कर सकती है। उधर, केंद्र अगले साल देश के अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में 100 केंद्रीय नवोदय विद्यालय खोलेगा। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के मुताबिक समाज के सभी वर्गों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए ये स्कूल खुलेंगे।