Wednesday, November 8, 2017

स्मॉग से पहली बार मेडिकल इमरजेंसी के हालात, स्कूलों का समय बदला NGT ने हरियाणा समेत 4 राज्यों से पूछा- प्रदूषण रोकने को क्या किया

साभार: भास्कर समाचार
राजधानी दिल्ली की हवा मंगलवार को सबसे खराब रही। स्मॉग (पराली का धुआं, धूल और कोहरे का मिश्रण) के कारण प्रदूषण 26 गुना तक बढ़ गया। लोगों को सांस लेने तक में दिक्कत होने लगी। हरियाणा में भी ऐसे ही
हालात रहे। दृश्यता शून्य रह गई। आंखों में जलन महसूस हुई। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने कहा कि हालात मेडिकल इमरजेंसी जैसे हैं। इसके बाद हाईकोर्ट और दिल्ली सरकार समेत 6 संस्थाओं ने स्थिति में सुधार और एहतियात के लिए अपने-अपने स्तर पर 22 आदेश और सलाह जारी की। वहीं, हरियाणा में भी स्कूलों का टाइम बदलकर 9 से 3:30 बजे तक कर दिया गया है। 
मौसम विभाग ने कहा है कि 3 से 5 दिन तक ऐसे ही हालात रह सकते हैं। 
  • मेट्रो किराया 10 दिन कम रखने फेरे बढ़ाने के आदेश, पार्किंग शुल्क 4 गुना बढ़ाया: पीक आवर में मेट्रो किराया 10 दिन तक कम रखें। ज्यादा कोच लगाकर फेरी बढ़ाएं। पार्किंग शुल्क 4 गुना बढ़ाएं। ईंट भट्टे, हॉट मिक्स प्लांट, स्टोन क्रशर बंद। बाहरी वाहन 20 दिन तक दिल्ली में घ्ुसेंगी। नियम तोड़ने पर 50 हजार का जुर्माना। यूपी, राजस्थान हरियाणा पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम मजबूत करें। 
  • जब हवा इतनी खराब है तो हेलिकॉप्टर से पानी स्प्रे क्यों नहीं किया? यूपी, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सरकार से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी 9 नवंबर तक मांगी। दिल्ली में प्लास्टिक के थैलों का इस्तेमाल हर हाल में प्रतिबंधित करने का आदेश दिया। 
  • प्राइमरी तक के स्कूलों में बुधवार को छुट्टी। बाकी स्कूलों में आउटडोर एक्टिविटी और प्रार्थना बंद। जरूरत पड़ी तो छुट्‌टी बढ़ेगी। ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू करने पर विचार। 
  • प्रदूषण के लिए जिम्मेदार पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होना चाहिए। जबकि दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाको ंमें यह 1556 तक पहुंच गया। 
  • नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसे खतरनाक पार्टिकल्स पहली बार 8 गुना तक बढ़ गए। 
  • हवा की गति 12 से घटकर तीन किमी घंटा हुई। इससे प्रदूषित कण रुक गए। 
  • डॉक्टरों के मुताबिक इतना प्रदूषण एक दिन में 50 सिगरेट पीने के बराबर है। 
  • 300 फ्लाइट्स और 25 ट्रेनें लेट।