Wednesday, November 8, 2017

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के आरोपों पर वित्त मंत्री जेटली का जवाब: नोटबंदी के परिणामों से सरकार संतुष्ट

साभार: जागरण समाचार 
नोटबंदी की सालगिरह के एक दिन पूर्व मंगलवार को विपक्ष और सरकार के बीच जुबानी जंग तेज हो गई। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इतिहास का पन्ने देखने की नसीहत दी है।
नोटबंदी को संगठित लूट बताने वाले डॉ. सिंह पर पलटवार करते हुए जेटली ने कहा कि नोटबंदी का फैसला एक नैतिक कदम और अभियान था। नोटबंदी का फैसला उचित था और सरकार इससे संतुष्ट है।
पूर्व पीएम मनमोहन के आरोप: 
  • नोटबंदी और जीएसटी अर्थव्यवस्था के लिए घातक रही।
  • इसका कोई मकसद पूरा नहीं हुआ। 
  • छोटे उद्यमियों की कमर टूट गई।
  • नोटबंदी का दिन अर्थव्यवस्था व लोकतंत्र के लिए काला दिन था।
  • 'टैक्स टेरेरिज्म’ के डर ने भारतीय कारोबारियों का भरोसा खत्म किया।
  • एक साल में आयात 23 फीसद बढ़कर 45,000 करोड़ के पार गया।
  • 86 फीसद करेंसी खत्म करने का कदम विनाशकारी।
वित्त मंत्री का जवाब: 
  • 8 नवंबर 2016 देश की अर्थव्यवस्था का ऐतिहासिक क्षण था।
  • यह ‘कालेधन की भयावह बीमारी’ से देश को बचाने का संकल्प दर्शाता है।
  • देश जानता है, संप्रग ने कालेधन पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को अनसुना किया था।
  • कालेधन की लड़ाई में उनकी अरुचि बेनामी प्रॉपर्टी एक्ट लागू करने में देरी से दिखती है।
  • नोटबंदी का लक्ष्य कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था बना कालेधन का चलन रोकना था। पूरा हुआ।
  • नोटबंदी व जीएसटी से लंबी अवधि में फायदा तय।