Thursday, November 23, 2017

नवंबर माह में आठ साल बाद ऐसी ठंड, रात का पारा 6.4 डिग्री पर आया

साभार: भास्कर समाचार
हरियाणा में बुधवार को 25 किमी प्रति घंटा की गति से ठंडी पछुआ हवा चली। इससे तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री नीचे गया। करनाल और कुरुक्षेत्र में रात का पारा 6.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले 8 साल में
नवंबर माह का सबसे कम है। वर्ष 2009 में नवंबर में पारा 5.1 डिग्री रहा था। अलसुबह हल्की धुंध रही। दिन में धूप भी खिली। सूर्य की चमक करीब 8 घंटे रही। इससे लोगों को काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार नमी सुबह 87 दोपहर बाद घटकर 30 फीसदी रही। हवा का दबाव सुबह 6.7 दोपहर बाद घटकर 5.8 रह गया। धरती का पारा भी पांच सेंटीमीटर तक 14 डिग्री पर गया है। ऐसे में ठंड के और बढ़ने की संभावना है।
24 को आएगा पश्चिमी विक्षोभ: अगले 3-4 दिन ऐसी ही ठंड रह सकती है। पारे में गिरावट सकती है। 24 को पश्चिम विक्षोभ असर दिखा सकता है। इससे पहाड़ों में बरसात या बर्फबारी होने से इसका सीधा असर हरियाणा में पड़ सकता है।