Saturday, December 9, 2017

स्कूल में घुसकर पति ने जेबीटी टीचर पर की फायरिंग, पिस्तौल का बट मारा

साभार: भास्कर समाचार
एक महिला टीचर पर उसके पति ने स्कूल में घुसकर फायरिंग कर दी। इसके बाद पिस्तौल का बट सिर में मारकर घायल कर दिया। टीचर को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ
केस दर्ज कर लिया है। घटना यमुनानगर के जुड्‌डा जट्‌टान के सरकारी स्कूल की है। सोनीपत के नागल कलां निवासी रेनू दहिया की शादी 8 साल पहले सोनीपत के गढ़ी निवासी अशोक से हुई थी। मई में ही रेनू की जॉइनिंग जुड्डा जट्टान के स्कूल में बतौर जेबीटी हुई थी। उसका कुछ दिन से पति से विवाद चल रहा है। रेनू अभी जुड्डा जट्टान में रिश्तेदारों के घर रहती है। शुक्रवार को करीब 12 बजे वह बच्चों को पढ़ा रही थी। तभी अशोक वहां पहुंचा और क्लास से घसीटते हुए प्रिंसिपल के रूम में ले जाकर मारपीट करने लगा। उसने देसी पिस्तौल से फायरिंग कर दी। रेनू प्रिंसिपल बाल-बाल बचे। स्टाफ को धमकी देते हुए आरोपी भाग गया।