Friday, December 8, 2017

11 से 13 तक पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर, 3 साल बाद दिसंबर में बारिश के आसार

साभार: भास्कर समाचार
हरियाणा प्रदेश में गुरुवार को तेज पश्चिमी हवा चली। हिसार में रात का पारा 1.2 डिग्री गिरकर 6 डिग्री पर गया। कुछ इलाकों में सुबह बादल छाए। हालांकि दिन में 4 घंटे धूप खिलने से ठंड से काफी राहत मिली। मौसम
विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में तापमान में तीन डिग्री तक की कमी सकती है। 10 दिसंबर को पश्चिम विक्षोभ रहा है। इससे पहाड़ों पर बरसात और बर्फबारी होने की संभावना है। इसका असर मैदानों पर भी होगा। 11 से 13 दिसंबर के बीच प्रदेश के कुछ इलाकों में बरसात हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिसंबर माह में तीन साल बाद बारिश के आसार हैं। इससे पहले साल 2014 में 31 दिसंबर को 4.2 मिलीमीटर बारिश हुई थी।