Sunday, November 19, 2017

दुनिया ने भी माना म्हारी मानुषी सबसे सुंदर: जानिए मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के बारे में

साभार: भास्कर समाचार
हरियाणा की बेटी मानुषी छिल्लर को दुनिया सबसे सुंदर माना है। उसने चीन में आयोजित मिस वर्ल्ड-2017 का खिताब अपने नाम कर लिया है। उसकी इस जीत से जहां पूरा देश उत्साहित है वहीं,
हरियाणा में भी जश्न का माहौल है। सबसे ज्यादा खुशी सोनीपत के भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज में मनाई जा रही है। वहां की छात्राओं का कहना है कि मानुषी ने जो वायदा किया था, उसे पूरा कर दिया है। अब हम उसके साथ जीत का जश्न मनाएंगे। दरअसल, मानुषी का जन्म तो रोहतक में हुआ था लेकिन उसके पिता डॉ. मित्रवासु बहादुरगढ़ के गांव बामडौली के रहने वाले हैं। उनके पैतृक गांव में जश्न का माहौल है।  
जून 2016 में मिस इंडिया बनने के बाद एमबीबीएस सेकंड ईयर से लिया ब्रेक: मानुषी की स्कूलिंग दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से हुई। इसके बाद उसने मेडिकल की पढ़ाई के लिए वर्ष-2015 में सोनीपत के भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज मेें एमबीबीएस में दाखिला लिया। डॉक्टरी की पढ़ाई के बावजूद उस पर मॉडलिंग का जुनून सवार रहा। स्कूलिंग के बाद उसने दिसंबर 2016 में मेडिकल कॉलेज में मिस कैंपस प्रिंसेस का खिताब अपने नाम किया। यहीं से मानुषी के जीत का सिलसिला चल पड़ा। उसने एमबीबीएस की पढ़ाई और मॉडलिंग में बराबर का समंजस्य बिठाया। हॉस्टल में उसके साथ रहने वाली उसकी सहेली अंजली और मुस्कान बताती हैं कि मानुषी लगातार मॉडलिंग पर ध्यान देती थी। कॉलेज में मिस प्रिंसेस का खिताब जीतने के बाद अप्रैल माह में वह मिस हरियाणा बनी। फिर एक के बाद एक प्रतियोगिताएं जीतती चली गई। जून माह में मिस इंडिया का खिताब जीता। जिसके बाद वह डॉक्टरी की पढ़ाई बीच में छोड़कर मिस वर्ल्ड बनने की तैयारियों में जुट गई थी। मेहनत रंग लाई और आज खिताब जीतकर सपने को पूरा किया।
मिठाई खाना छोड़ा, सुबह 4 बजे मां रैंपवॉक की ट्रेनिंग में साथ जाती थी: मिस यूनिवर्स मानुषी छिल्लर को मिठाईयां पसंद हैं। मिस इंडिया बनने के बाद जब वे अपने ननिहाल रोहतक आईं थी तो बचपन का किस्सा बताया था कि जब वह 3 साल की थी तो एक रात 10 बजे लड्डू खाने की जिद की। नानू रात को ही दुकान खुलवाकर लड्डू लाए थे। मुझे देसी घी के घेवर के साथ कचौड़ी, काजू-कतली, गुलाब जामुन और नानी की बनाई दाल भी पसंद है। मानुषी ने बताया था कि नानी सावित्री सहरावत उनकी स्ट्रेंथ हैं। इसलिए उन्हें बड़ी मम्मी और नाना को बड़े पापा कहती है। वहीं, मां डॉ. नीलम रैंप वॉक की ट्रेनिंग पर सुबह 4 बजे साथ जाती थी।
आमिर के साथ काम करने की इच्छा: मानुषी ने बताया था कि मेरे फेवरेट रणवीर सिंह और मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा है। मुझे आमिर खान भी बहुत पसंद हैं। उनके साथ काम करने का मौका मिला तो करूंगी। 
मॉडलिंगमें कॅरियर बनाने वाली मानुषी छिल्लर झज्जर जिले की दूसरी बेटी है। इससे 6 साल पहले झज्जर की कनिष्ठा धनखड़ भी मिस इंडिया बनकर नाम रोशन कर चुकी है। मूलरूप से झज्जर के कासनी गांव निवासी कनिष्ठा ने वर्ष 2011 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था। तब यह पहला मौका था जब हरियाणा की बेटी ने मॉडलिंग में देश भर में पहचान बनाई थी। नेवी से सेवाविृत्त राजसिंह धनखड़ की बेटी कनिष्ठा फिलहाल मॉडलिंग के क्षेत्र में सक्रिय है। मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद कनिष्ठा वर्ष 2011 में अपने पैतृक गांव कासनी में आई थी। उनके दादाी मातुराम अब भी कासनी गांव में रहते हैं। 
मॉडलिंग में कॅरियर बनाने वाली झज्जर से दूसरी बेटी: 
मॉडलिंगमें कॅरियर बनाने वाली मानुषी छिल्लर झज्जर जिले की दूसरी बेटी है। इससे 6 साल पहले झज्जर की कनिष्ठा धनखड़ भी मिस इंडिया बनकर नाम रोशन कर चुकी है। मूलरूप से झज्जर के कासनी गांव निवासी कनिष्ठा ने वर्ष 2011 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था। तब यह पहला मौका था जब हरियाणा की बेटी ने मॉडलिंग में देश भर में पहचान बनाई थी। नेवी से सेवाविृत्त राजसिंह धनखड़ की बेटी कनिष्ठा फिलहाल मॉडलिंग के क्षेत्र में सक्रिय है। मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद कनिष्ठा वर्ष 2011 में अपने पैतृक गांव कासनी में आई थी। उनके दादाी मातुराम अब भी कासनी गांव में रहते हैं।
मानुषी के दादा ने गांव में बनवाया है मंदिर, हर साल आता है पूरा परिवारबहादुरगढ़ शहर से सटे बामडौली गांव में जश्न का माहौल है। हो भी क्यों गांव की बेटी मिस वर्ल्ड जो बन गई है। यह मानुषी छिल्लर का पैतृक गांव है। शाम को जब उसके मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने का पता चला तो पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर लोग एक दूसरे को बधाई देने लगे। ग्रामीण डॉक्टर करण सिंह, प्रदीप छिल्लर ठेकेदार, देवेंद्र पहलवान, राजेंद्र, ओम प्रकाश का कहना है कि उनकी बेटी ने पूरे विश्व में गांव का नाम रोशन किया है। उनका मानना है कि मानुषी से प्रेरणा लेकर उनके गांव की और भी बेटियां आगे आएंगी। वह बताते हैं कि मानुषी का जन्म तो रोहतक में हुआ था और परिवार फिलहाल दिल्ली में रहता है। गांव में उसके दादा मुंशी राम भरत सिंह ने वर्ष 1967 में एक मंदिर बनवाया था और महाशिवरात्रि के मौके पर वह अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इस मंदिर में पूजा अर्चना करने आती है। 
मानुषी जब चाहे तब डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करे - डॉयरेक्टर: मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड-2017 का ताज जीतकर देश के साथ-साथ खानपुर मेडिकल कॉलेज का नाम भी रोशन किया है। वह आज देश की शान है। उसके लिए मेडिकल कॉलेज के द्वारा हमेशा खुले हैं वह जब चाहे अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर सकती है। यह कहना है मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ.पीएस गहलोत का। उन्होंने मिस वर्ल्ड चुने जाने पर कॉलेज की तरफ से मानुषी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मानुषी बहुत ही मेहनती और सरल स्वभाव की है। पढ़ाई या फिर अन्य कोई कार्य करते समय पूरा ध्यान विषय पर रहता था। सामाजिक कार्यों में भी वह बढ़ चढ़कर भाग लेती थी। इसलिए जब भी गांवों में कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाता था, वह सबसे आगे रहती थी। उन्हें पूर्ण विश्वास था कि मानुषी सफलता अवश्य प्राप्त करेगी।