Saturday, September 9, 2017

अगर बुलाया गया तो फिर जाऊंगा डेरा सच्चा सौदा - खेल मंत्री अनिल विज

साभार: भास्कर समाचार
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में तमाम मंत्रियों और नेताओं की हाजिरी को लेकर कहा है कि बलात्कार के मामले में सजा बाबा राम रहीम को हुई है। डेरा सच्चा सौदा को अभी तक अवैध घोषित
नहीं किया गया है। वे पहले भी डेरे पर गए हैं और अगर बुलाया गया तो वे फिर वहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि डेरा, मंदिर, गुरुद्वारा, मस्जिद जाना निजता का अधिकार है। इसे राम रहीम से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। विज शुक्रवार को चंडीगढ़ में मीडिया से बात कर रहे थे। डेरे को 50 लाख की ग्रांट दिए जाने के सवाल पर विज ने कहा कि यह पैसे राम-रहीम को नहीं बल्कि वहां खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए दिए थे। क्योंकि वहां अच्छा काम हो रहा था। उन्हें एक खेल आयोजन में बुलाया गया था।