Saturday, September 16, 2017

रामचंद्र छत्रपति-रणजीत हत्याकांड में राम रहीम की वीसी से पेशी आज

साभार: भास्कर समाचार
साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम की मुश्किलें अभी और बढ़ेंगी। शनिवार को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और रणजीत सिंह हत्याकांड की सुनवाई होगी। ये दोनों मामले भी पंचकूला स्थित
सीबीआई कोर्ट मेें विचाराधीन हैं। राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है, इसलिए वीडियोकांफ्रेंसिंग के जरिए उसकी पेशी होगी। पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में तो फाइनल बहस होनी है। सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति ने अपने समाचार-पत्र में डेरा सच्चा सौदा की सभी गतिविधियों को प्रकाशित किया था। उन्हीं में साध्वी यौन शोषण और रणजीत सिंह हत्याकांड का खुलासा किया तो डेरा के दाे शूटरों ने 24 अक्टूबर 2002 को करवा चौथ के दिन ही 5 गोलियां छत्रपति को मारी थी।