Saturday, April 13, 2019

हिसार से बृजेंद्र, रोहतक से शर्मा पर BJP का दांव

साभार: जागरण समाचार 
हरियाणा की दस लोकसभा सीटों में आठ पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद बची दो सीटों पर भी भाजपा ने उम्मीदवार तय कर लिए हैं। वह हिसार में केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह पर दांव खेलेगी तो
रोहतक में अरविंद शर्मा को मैदान में उतारेगी।
भाजपा हाईकमान ने बृजेंद्र और अरविंद शर्मा के नाम तय कर साबित कर दिया है कि सारे टिकट राज्य इकाई की संस्तुति पर नहीं दिए जाएंगे। इससे रोहतक में भाजपा के वे संभावित उम्मीदवार भी पार्टी के खिलाफ बोलने लगे हैं, जो टिकट मांग रहे थे। हालांकि पार्टी इन नेताओं को जरा भी तवज्जो नहीं दे रही है।