साभार: जागरण समाचार
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को जींद क्षेत्र के 34 गांवों में मैराथन रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर ताबड़तोड़ हमले किए। हुड्डा ने मुख्यमंत्री
मनोहरलाल के खरखौदा में बोले गए (बिगड़ैल जमाई) शब्द पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर शादीशुदा नहीं हैं, इसीलिए उन्हें मालूम नहीं है कि हरियाणवी समाज में जमाई और दूसरे सामाजिक रिश्तों का कितना सम्मान है। मैं एक जगह जमाई हूं तो दूसरी जगह किसी का साला, भांजा, मामा, फूफा समेत अन्य रिश्ते नातों से भी बंधा हुआ हूं। मनोहर को मुख्यमंत्री पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए।
जासं, हिसार : मुख्यमंत्री ने सोमवार को हिसार के सेक्टर 14 स्थित में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश महाजन के बेटे प्रद्युमन महाजन और पोते लोकेश महाजन को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया। लोकेश महाजन ने बताया कि सालों पहले हम जनसंघ से जुड़े थे। बाद में हमारा परिवार इनेलो से जुड़ गया। पार्टी आज दो फाड़ हो चुकी हैं। दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह हमारे घर आए थे। उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया ने मिलकर हमें भाजपा में शामिल होने के लिए कहा। इसलिए वह आज भाजपा में शामिल हो गए।
वहीं देर शाम मुख्यमंत्री मनोहर लाल सैनियान मुहल्ला में पहुंचे। यहां पूर्व मंत्री हरि सिंह सैनी ने भाजपा ज्वाइन कर ली। हरि सिंह सैनी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह मेरे पुराने मित्र हैं। उनके आग्रह पर ही मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं।