साभार: जागरण समाचार
हरियाणा में महागठबंधन का फंडा फेल हो जाने के बाद आम आदमी पार्टी अपने हिस्से की तीन लोकसभा सीटों पर रविवार को उम्मीदवारों का एलान करेगी। जेजेपी के साथ गठबंधन में करनाल, फरीदाबाद व अंबाला सीटें
आप के हिस्से में आई हैं। आप फरीदाबाद में ब्राह्मण, करनाल में गुप्ता तथा अंबाला में दलित उम्मीदवारों पर दाव खेलेगी। 
इसलिए फरीदाबाद में ताल ठोंकेंगे नवीन जयहिन्द: नवीन जयहंिदू को फरीदाबाद लोकसभा सीट पर शिफ्ट करने के कई अहम कारण हैं। यहां भाजपा ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और कांग्रेस ने ललित नागर को मैदान में उतार रखा है। इस सीट पर ब्राह्मण समुदाय का करीब दो लाख वोट है। दूसरा यह क्षेत्र दिल्ली से सटा हुआ है। पूर्व हुड्डा सरकार में आनंद कौशिक और शिवचरण शर्मा यहां से विधायक रह चुके हैं। मनोहर सरकार में टेकचंद शर्मा और मूलचंद शर्मा भी विधायक हैं। दूसरा पूवार्ंचल समाज का यहां काफी रसूख है, जिसके चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने करनाल की बजाय फरीदाबाद से नवीन जयहिंद को मैदान में उतारने की तैयारी की है। जननायक जनता पार्टी का वोट भी जयहंिदू के काम आएगा। जयहंिदू के अनुसार सभी प्रत्याशियों का नाम लगभग फाइनल है। जेजेपी से विचार-विमर्श के बाद औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।