साभार: जागरण समाचार

हरियाणा के करनाल से दो बार और साेनीपत क्षेत्र से एक बार सांसद रहे अरविंद शर्मा: अरविंद शर्मा करनाल और सोनीपत लोकसभा सीटों से सांसद रह चुके हैं। वह करनाल से कांग्रेस सांसद रहे और सोनीपत से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते थे। बाद में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और बहुजन समाज पार्टी में शामिल हाे गए थे। वह 2004 और 2009 में करनाल से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीते। इससे पहले वह 1996 में सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते।
अरविंद शर्मा शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन पहुंचे। वहां उन्होंने भाजपा में शामिल होने का एलान किया। उनको हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। मुख्यमंत्री ने अरविंद शर्मा का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि इससे पार्टी मजबूत होगी। अरविंद शर्मा ने कहा कि वह बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हो रहे हैं। वह पार्टी का हर आदेश मानेंगे और उन्हें जो कार्य सौंपा जाएगा उसे करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा भी मौजूद थे।