साभार: जागरण समाचार
हरियाणवी गायिका-डांसर सपना चौधरी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गई। सूत्रों ने बताया कि चौधरी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर के आवास पर औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया गया। सपना को
मथुरा से प्रत्याशी बनाए जाने की अटकलें थीं लेकिन कांग्रेस ने देर रात महेश पाठक को प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी। पार्टी में शामिल होने के बाद सपना चौधरी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की।
गौरतलब है कि सपना चौधरी हरियाणा के साथ दूसरे राज्यों में भी खासा लोकप्रिय है। खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार में उनकी अच्छे खासे फैन है। वे अपने स्टेज शोज को लेकर कई राज्यों का दौरा कर चुकी हैं और लोगों के दिलों में एक खास जगह बना चुकी हैं।
कौन है सपना चौधरी: सपना चौधरी हरियाणा की एक मशहूर डांसर और एक्टर हैं। 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक में जन्मीं सपना का शुरुआती जीवन मुश्किल भरा था। सपना के पिता के निजी कंपनी में काम करते थे। उनके घर की आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी। बेहद कम उम्र में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आर्केस्ट्रा के साथ की। घर का खर्चा चलाने के लिए उन्होंने डांस को अपना करियर चुना। वह अब तक कई स्टेज शो कर चुकी हैं। सपना हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनका 'हट जा ताऊ' गाना काफी हिट हुआ था।