Wednesday, March 27, 2019

भाजपा की 10वीं सूची जारी- मेनका गांधी, जया प्रदा सहित 39 उम्‍मीदवारों के नाम, देखें पूरी लिस्‍ट

साभार: जागरण समाचार 
भारतीय जनता पार्टी ने अपनी 10वीं लिस्‍ट जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उम्‍मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची के मुताबिक, मेनका गांधी सुल्‍तानपुर और वरुण
गांधी पीलीभीत से चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं, राम शंकर कटारिया इटावा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। रीता बहुगुणा जोशी को इलाहाबाद सीट से भाजपा ने चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।
भाजपा की 10वीं सूची जारी- मेनका गांधी, जया प्रदा सहित 39 उम्‍मीदवारों के नाम, देखें पूरी लिस्‍टभारतीय जनता पार्टी ने अपनी 10वीं लिस्‍ट जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उम्‍मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची के मुताबिक, मेनका गांधी सुल्‍तानपुर और वरुण गांधी पीलीभीत से चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं, राम शंकर कटारिया इटावा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। रीता बहुगुणा जोशी को इलाहाबाद सीट से भाजपा ने चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।
वरुण गांधी ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह का शुक्रगुजार हूं, जिन्‍होंने एक बार फिर मुझ पर विश्‍वास जताया। मुझे पीलीभीत लौट कर गर्व महसूस कर रहा हूं। इस सीट से मेरा पारिवारिक संबंध रहा है। मेरी कोशिश रहेगी कि इस चुनाव में असल मुद्दों को सामने लाऊं।'
इस बार भाजपा के दिग्‍गज नेता मुरली मनोहर जोशी का टिकट काट दिया गया है। भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि कानपुर से जोशी की जगह अब सत्‍यदेव पचौरी चुनाव मैदान में होंगे। वहीं जोशी की पुरानी सीट प्रयागराज (पहले इलाहाबाद) से भाजपा ने उत्‍तर प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को टिकट दिया है।
बता दें कि भाजपा ने आज 29 लोकसभा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इसमें उत्तर प्रदेश के लिए 29 और पश्चिम बंगाल के 10 उम्मीदवारों के नाम है। लिस्‍ट जारी करते हुए अरुण सिंह ने बताया कि भाजपा में शामिल हुईं जया प्रदा रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा जगदंबिका पाल डुमरियागंज, हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) और उल्बरिया (पश्चिम बंगाल) से अभिनेता जॉय बनर्जी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
लोकसभा चुनाव सात चरणों में होने जा रहे हैं। पहला चरण 11 अप्रैल को शुरू होगा, जबकि सातवें एवं अंतिम चरण के लिए 19 मई को मतदान होगा। 23 मई को मतगणना के होनी है। इस बार लगभग 90 करोड़ लोग मतदान करेंगे। इनके बड़ी संख्‍या उनकी है जो पहली बार मतदान करने जा रहे हैं।
इधर, समाजवादी पार्टी ने भी अपने 3 उम्‍मीदवारों की अगली लिस्‍ट जारी कर दी है। समाजवादी पार्टी ने एटा से देवेंद्र यादव, पीलीभीत से हेमराज वर्मा और फेजाबाद से आनंद सेन को उम्‍मीदवार बनाया है।