Monday, March 25, 2019

नई पहल: लोगों की मदद के लिए पोलिंग बूथ पर लगाए जाएंगे 18 साल से कम के NSS कैडेट्स

साभार: जागरण समाचार 
लोकसभा चुनाव में हर किसी को मदद करने की योजना बनाई जा रही है। बूथ पर आने वाले हर व्यक्ति को मदद मिल सके इसे लेकर इस बार 18 साल से कम आयु के एनएसएस के कैडेट्स को ड्यूटी दी जाएगी। यह
सिर्फ लोगों की मदद करेंगे। चुनाव के साथ स्कूल, धर्मशालाओं सहित कई सरकारी जगह पर बूथ बनाए जाएंगे। यहां आने वाले बुजुर्ग व अन्य काफी लोगों को दिक्कत होती है। बूथ के अंदर प्रवेश करने, बैठने, पानी आदि की सुविधाएं उसी जगह नहीं मिलने पर दिक्कत होती है। प्रशासन ने लोगों को सुविधा देने की योजना बनाते हुए काम शुरू किया है। हर बूथ पर एनएसएस कैडेट्स लगाए जाएंगे। वोट का अधिकार नहीं रखने यह कैडेट्स लोगों की सेवा करेंगे।
लोकसभा चुनाव पर नजर डाले तो हिसार जिले के सात विधानसभा में 1294 बूथ है। हर बूथ पर कैडेट्स की ड्यूटी लगी यह प्रशासन प्रयास कर रहा है। इसे लेकर सभी एनएसएस विग को सूचित भी किया गया है, ताकि समय पर वह अपनी ड्यूटी पर लग जाए। एनएसएस में युवाओं को देश की सेवा करने के साथ समाज की सेवा करने भी सिखाया जाता है। लोकतंत्र के पर्व में कैडेट्स को जोड़ कर उन्हें सेवा का भाव दिलवाना ही मुख्य मकसद होगा। वह सीधा आम आदमी से जुड़ेंगे और उनकी सेवा करेंगे।